Non Stop हरियाणा के लिए तीन गुणा रफ्तार से करेंगे काम: नायब सैनी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 25 Oct, 2024 09:14 PM

will work at three times the speed for non stop haryana naib saini

इस काम में विपक्ष का भी अहम योगदान रहेगा। विपक्ष से जनहित में जो भी सुझाव हमें मिलेंगे, हम उनका पूरा मान-सम्मान करते हुए जनता की अपेक्षाएं, आशाएं व आकांक्षाओं को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम नॉन स्टॉप हरियाणा के लिए तीन गुणा रफ्तार से काम करेंगे। इस काम में विपक्ष का भी अहम योगदान रहेगा। विपक्ष से जनहित में जो भी सुझाव हमें मिलेंगे, हम उनका पूरा मान-सम्मान करते हुए जनता की अपेक्षाएं, आशाएं व आकांक्षाओं को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि हम नॉन स्टॉप हरियाणा के लिए तीन गुणा रफ्तार से काम करेंगे।

मुख्यमंत्री, जो सदन के नेता भी हैं, 15वीं हरियाणा विधानसभा सत्र के प्रथम दिन सदन द्वारा सर्वसम्मति से विधायक श्री हरविंदर कल्याण को हरियाणा विधानसभा का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने हरविंदर कल्याण को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि अपने विस्तृत अनुभव, अनूठी कार्यशैली और विनम्रता तथा विवेक जैसे अद्भुत व्यक्तित्व के अनेक गुणों से श्री हरविंदर कल्याण अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरविंदर कल्याण इस महान सदन में लगातार तीसरी बार चुनकर आए हैं। उनके पास राजनीतिक और सामाजिक जीवन का लंबा अनुभव है। गत 10 वर्षों में अनेक संसदीय समितियों में उन्होंने विधायी कामकाज को पूरी निष्ठा से किया है। गर्व की बात है कि वर्ष 2019 से 2023 की अवधि में वे लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनुमान समिति और सार्वजनिक उपक्रम समिति के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी कार्यकुशलता और निष्पक्ष प्रवृत्ति से नव निर्वाचित अध्यक्ष इस सदन की कार्यवाही का संचालन प्रभावी रूप से करेंगे। इससे लोकतंत्र परम्पराएं और सुदृढ़ होंगी। सदन के अध्यक्ष के रूप में हर कदम पर नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे सभी सामूहिक रूप से मनसा वाचा-कर्मणा जनहित व प्रदेश हित को सर्वोपरि रखें।

कहा, कि 14वीं विधानसभा में नवरत्न रुपी 9 महिलाएं सदस्य आई थीं चुनकर

 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के आरंभिक सत्र में कहा था कि हम संख्या के बल के आधार पर नहीं, हम सबको विश्वास में लेकर चलना चाहते हैं। प्रधानमंत्री का यह वाक्य हमारे लिए आदर्श रहेगा और इस सदन की हर बैठक में यह हमारा भी मूल मंत्र रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लगातार तीसरी बार बहुमत प्राप्त कर जनसेवा का दायित्व संभाला है। लेकिन यह भी सत्य है कि इस सदन का प्रत्येक सदस्य जनसेवा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि 15वीं विधानसभा के 90 सदस्यों में से 40 सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार चुनकर आए हैं। जहां एक और नये सदस्यों को पुराने सदस्यों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वहीं नये सदस्यों की ऊर्जा व उत्साह से पुराने सदस्यों को भी प्रेरणा लेने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार चुनकर आए विधायकों को बोलने का पर्याप्त अवसर अवश्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि 14वीं विधानसभा में नवरत्न रुपी 9 महिलाएं सदस्य चुनकर आई थीं। यह हर्ष की बात है कि इस बार यह संख्या डेढ गुणा बढ़कर 13 हो गई है।  

 उपाध्यक्ष सबको साथ लेकर चलेंगे, सबको अपनी बात रखने का पूरा अवसर देंगे

मुख्यमंत्री ने कृष्ण लाल मिड्ढा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार विधानसभा के अध्यक्ष एक इंजीनियर और उपाध्यक्ष एक डॉक्टर चुने गये हैं। इस सुखद संयोग से प्रदेश के विकास को चार चांद लगेंगे। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष सबको साथ लेकर चलेंगे, सबको अपनी बात रखने का पूरा अवसर देंगे और सदन की मर्यादा को पूरी तरह से कायम रखेंगे। मुख्यमंत्री ने समूचे सदन की तरफ से व मंत्रिमंडल की तरफ से विश्वास दिलाते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन में  लोकतांत्रिक मूल्यों का पूरी निष्ठा से पालन किया जायगा। उन्होंने आह्वान किया कि सदस्य किसी भी राजनीतिक पार्टी से सम्बन्ध रखते हों, लेकिन सभी सदस्य आपस में एक-दूसरे का सहयोग करें ताकि सदन को सुचारू रूप से चलाया जा सके। सदन की गरिमा बनाए रखने में सभी सदस्यों का योगदान बहुत जरूरी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!