हरियाणा विधानसभा सत्र में अशोक अरोड़ा से दुर्व्यवहार का मामला उठा, CM सैनी बोले- एक ही थाली में खाना खाते थे दोनों

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Aug, 2025 06:53 PM

haryana vidhan sabha session ashok arora misbehavior matter raised nayab saini

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जिन पार्षद पति से अरोड़ा का विवाद हुआ है, वे उनके पुराने मित्र हैं और ये एक...

डेस्कः हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया गया। यह मामला तब चर्चा में आया जब कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने सदन में इस विषय पर आपत्ति जताई।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जिन पार्षद पति से अरोड़ा का विवाद हुआ है, वे उनके पुराने मित्र हैं और ये एक ही थाली में खाना खाते थे। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर अशोक अरोड़ा ने कड़ा ऐतराज़ जताया।

स्थिति को बिगड़ता देख विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ने हस्तक्षेप कर माहौल को शांत किया और मामले को आगे न बढ़ाने की अपील की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!