Haryana Assembly Session LIVE: 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे शुरू होगी कार्यवाही, पहले दिन 6 बार सदन रही स्थगित

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Aug, 2025 06:11 PM

haryana vidhan sabha monsoon session start check live update

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं, कांग्रेस का कानून व्यवस्था पर काम रोको प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं, कांग्रेस का कानून व्यवस्था पर काम रोको प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। सत्र का पहले दिन कांग्रेस विधायक जमकर हंगामा कर रहे हैं और नारेबाजी की। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान इंजुराज नरवाल ने बेटी बचाओ क्या हुआ-क्या हुआ का पोस्टर दिखाया।

बता दें विपक्ष प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, मनीषा मौत केस, फिरौती, हत्या और नेताओं को धमकी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। कांग्रेस की ओर से विधानसभा सचिवालय में काम रोको प्रस्ताव तक दिया गया है।

वहीं प्रश्नकाल में पूछे जाने वाले विपक्षी दल के विधायकों के सवालों को लेकर सीएम नायब सैनी पहले ही चर्चा कर प्लानिंग बना चुके हैं।

हरियाणा विधानसभा के मानसूत्र की LIVE UPDATE

25 अगस्त को दोपहर 2 बजे शुरू होगी कार्यवाही

स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया कि 25 अगस्त को विधानसभा की कार्रवाई दोपहर 2 बजे और 26 व 27 अगस्त को विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

26 अगस्त की कार्यवाही में होगी प्रस्ताव पर चर्चा

सर्वदलीय बैठक खत्म होने के बाद अब सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि चर्चा में सहयोग करें। इसके बाद कांग्रेस का कानून व्यवस्था पर काम रोको प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने प्रस्ताव चर्चा के लिये प्रस्तुत किया। इसके बाद स्पीकर ने 26 अगस्त की कार्यवाही में चर्चा के लिए इसकी सहमति दी।

छठी बार सदन की कार्यवाही स्थगित

सदन की कार्यवाही छठी बार स्थगित की गई है। साथ ही सदन का टाइम भी एक घंटा बढ़ाया गया है।

कार्यवाही न चलने देना ठीक नहीं: मंत्री ढांडा

सदन के बाहर कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा- कांग्रेस की सदन की कार्यवाही नहीं चलने देने का फैसला न्यायोचित नहीं है। सदन की कार्यवाही यदि सुचारू रूप से चलेगी तो जनता की समस्याओं को सदन में उठाया जा सकेगा। जिसको सरकार दूर करने के लिए काम करेगी। भिवानी वाले मामले में पुलिस अपना काम कर रही है, जांच CBI करने जा रही है। ऐसे में जो भी इस केस में कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

सदन की कार्यवाही पांचवीं बार स्थगित

विधानसभा में सर्वदलीय बैठक जारी है। विपक्ष काम रोको प्रस्ताव की चर्चा पर अड़ा हुआ है। सदन की कार्यवाही पांचवीं बार 5:20 बजे तक स्थगित की गई है।

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र की कार्यवाही आधे घंटे के लिए चौथी बार स्थगित हो गई है।

हरविन्द्र कल्याण ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला, निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल मौजूद हैं।

CM सैनी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है। बैठक में स्पीकर हरविंद्र कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला और निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल मौजूद हैं।

सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए तीसरी बार स्थगित

इस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि आपने मेरा नाम लिया है, इसलिए मैं खड़ा हुआ हूं। नहीं तो मैं नहीं खड़ा होता। स्पीकर ने कहा कि आप विपक्ष के नेता नहीं हैं, लेकिन सदन आपको विपक्ष का नेता होने का सम्मान देता है। इस पर हुड्‌डा ने कहा कि मेरे लिए विपक्ष का नेता होना या न होना मेरे लिए कोई मायने नहीं है। मैं ये कहना चाहता हूं कि काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है।

नई परंपरा सदन में शुरू नहीं होगी: स्पीकर 

स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सदन में आज जो भी हुआ है, वह होना नहीं चाहिए। इस पर फिर से कांग्रेस के विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ने कहा कि ये आपको किसने अधिकार दिया है? क्या आप सदन में अध्यक्ष को बोलने नहीं देंगे? आप लोगों ने प्रश्नकाल तक नहीं चलने दिया, ये आप सही नहीं कर रहे हैं। इस सदन में जो भी विषय रखा जाएगा नियम और प्रक्रिया के तहत की रखा जाएगा। ऐसा नहीं होगा कि कोई नई परंपरा इस सदन में शुरू की जाए।

  • मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही तीसरी बार फिर शुरू हो गई है।

हमारी मांग पूरी तरह जायज हैः कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा

सदन के बाहर कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) एक गंभीर और अहम मुद्दा है। इसी को लेकर हमने 'काम रोको प्रस्ताव' की मांग की है, जो पूरी तरह से जायज़ है। उन्होंने कहा कि स्पीकर को नियमों के तहत सदन की कार्यवाही रोककर इस प्रस्ताव पर चर्चा करानी चाहिए। जब तक हमारी मांग को सदन में स्वीकार नहीं किया जाता, कांग्रेस सदन की कार्यवाही नहीं चलने देगी।

काम रोको प्रस्ताव क्या, जिसकी कांग्रेंस मांग कर रहा

काम रोको प्रस्ताव, जिसे स्थगन प्रस्ताव भी कहते हैं, सदन में जनहित के किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सदन की सामान्य कार्यवाही को स्थगित करने का एक प्रस्ताव है। यह सदन अध्यक्ष की अनुमति से पेश किया जाता है और इसके लिए कम से कम 50 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होती है। यदि यह स्वीकार हो जाता है, तो सदन का सामान्य कार्य रुक जाता है ताकि उस जरूरी मुद्दे पर तत्काल ध्यान दिया जा सके।

बिना नेता के हंगामा कर रहेः अनिल विज

कांग्रेस के हंगामे पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा- ये क्यों हंगामा कर रहे हैं? इनके पास तो नेता ही नहीं है। ये निर्णय नहीं ले सकते।

मनीषा की मौत पर CM सैनी-हुड्‌डा आमने सामने

सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कानून व्यवस्था का जो मुद्दा उठाया है, उस पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं। पुलिस ने भिवानी की बेटी के मामले में कार्रवाई की है। कानून व्यवस्था की स्थिति इनके समय में कैसी थी? एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। विपक्ष इस मामले में राजनीति न करे।

इस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि CM की बात पर एतराज है। हमारे समय में ही हर मामले की FIR की कार्रवाई शुरू की थी। सदन में भिवानी की मनीषा की मौत के मामले को लेकर और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव पर कांग्रेस चर्चा की मांग कर रही है।

वोट चोरी का मुद्दा भी उठाएंगे: कांग्रेस विधायक सुरजेवाला

सदन के बाहर कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हम सदन में वोट चोरी और लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा भी उठाएंगे। इस बार कांग्रेस ने सदन में एकजुट होकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। प्रदेश में मुद्दों की भरमार है, जनता परेशान है।

पूर्व विधायकों के लिए संशोधन बिल पेश होगा

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में एक महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा, जिससे राज्य के लगभग 550 पूर्व विधायकों को आर्थिक राहत मिलने की संभावना है हरियाणा विधानसभा (सदस्यों का वेतन, भत्ते एवं पेंशन) संशोधन विधेयक, 2025 के तहत, पूर्व विधायकों को मिलने वाली संयुक्त मासिक पेंशन, महंगाई राहत और विशेष यात्रा भत्ते पर वर्तमान में लागू एक लाख रुपए की अधिकतम सीमा को हटाने का प्रस्ताव है। यदि यह विधेयक पारित हो जाता है, तो पूर्व विधायकों को कुल लाभ की सीमा से परे जाकर, 10,000 रुपए प्रति माह तक का विशेष यात्रा भत्ता मिलने का प्रावधान होगा।

  • यमुनानगर के सारन के सरकारी स्कूल के बच्चे और अध्यापक सदन की कार्यवाही देखने के लिए पहुंचे हैं।
  • गीता भुक्कल के सदन स्थगित प्रस्ताव पर सदन में हंगामा
  • कानून व्यस्था को लेकर कांग्रेस के तीखे तेवर, बेल में पहुंचे कांग्रेस के कई विधायक
  • कार्य रोक प्रस्ताव पर हंगामा, भाजपा और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने, नारेबाजी शुरू

PunjabKesari

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित की गई।

PunjabKesari

इंजुराज नरवाल ने बेटी बचाओ क्या हुआ-क्या हुआ का पोस्टर दिखाया।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदन प्रकट की। उन्होंने कहा, इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर सदन शोक प्रकट करता है।

बाद में इनेलो के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला अब सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ रहे हैं। वह पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ रहे हैं। विधानसभा में शोक प्रस्ताव के बाद स्पीकर हरविंद्र कल्याणा की भी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के बाद 2 मिनट का शोक रखा गया।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस समय शोक प्रस्ताव पढ़ रहे हैं। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर सीएम ने सदन में शोक प्रस्ताव पेश किया। पूर्व विधायक इंद्र सेन, पूर्व विधायक हरि राम वाल्मिकी को भी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ स्वतंत्रता सैनानी मंगल सिंह और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले प्रदेश के वीर सपूत विनय नरवाल, सिद्धार्थ और अन्य वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ में अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे जाने वाले गुजरात का पूर्व सीएम विजय रूपाणी और अन्य यात्री को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!