Haryana Weather: हरियाणा में झमाझम बरसेंगे बादल, इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट...जानें मौसम की ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Aug, 2025 07:58 AM

clouds will rain heavily in haryana

हरियाणा में मौसम बदल गया है। सूबे में लगातार मौसम खबर हो रहा है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम बदल गया है। सूबे में लगातार मौसम खबर हो रहा है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। जिनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है। 27 अगस्त से बारिश कम होगी। हरियाणा में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 23 अगस्त तक औसतन 317.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 348.7 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य में आज से 26 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। परंतु 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश का संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!