हरियाणा में 10 लाख कुम्हारों के लिए खुशखबरी, CM ने किया ये ऐलान

Edited By Isha, Updated: 12 Aug, 2025 08:29 AM

good news for 10 lakh potters in haryana cm made this announcement

हरियाणा में करीब 10 लाख कुम्हारों को सरकार की ओर से पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए कुरुक्षेत्र में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम नायब सैनी पात्र लोगों

चडीगढ़: हरियाणा में करीब 10 लाख कुम्हारों को सरकार की ओर से पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए कुरुक्षेत्र में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम नायब सैनी पात्र लोगों को प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर मंत्रियों और सासदों द्वारा इन पात्रता प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कैथल, करनाल और यमुनानगर के कुम्हारों को भी पात्रता प्रमाण पत्र सीएम नायब सैनी द्वारा प्रदान किए जाएंगे। सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज अंबाला, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह गुरुग्राम, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पानीपत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा रोहतक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा हिसार में पात्रता प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे।

 वहीं सामाजिक न्याय अधिकारिता (सेवा) मंत्री कृष्ण बेदी फतेहाबाद, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भिवानी और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव जिला महेन्द्रगढ़ में पात्रता प्रमाण पत्र बांटेंगी। इसी तरह, खाद्य, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा जिला जींद, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर झज्जर, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम पलवल में रहेंगे।

 वहीं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी नूंह, रेखा शर्मा पंचकूला, कार्तिकेय शर्मा रेवाड़ी, सुभाष बराला सिरसा, लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह चरखी दादरी और नवीन जिंदल सोनीपत में पात्रता प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!