Edited By Shivam, Updated: 01 Nov, 2020 11:30 PM
करनाल के सूरज नगर में एक बेहद हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद कर खुद जहर खा लिया है। चाकू के ताबड़तोड़ हमले से घायल पत्नी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। आरोपी पति खुद गंभीर हालत में जिंदगी और...
करनाल (केसी आर्या): करनाल के सूरज नगर में एक बेहद हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद कर खुद जहर खा लिया है। चाकू के ताबड़तोड़ हमले से घायल पत्नी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। आरोपी पति खुद गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सूरज नगर इलाके में बीती रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। अपना आपा खो चुका पति ने खुद भी जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन पत्नी की रास्ते में ही मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है और वह होश में नहीं है, इलाज जारी है।
फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या किन कारणों से की गई, इसके बारे में पुलिस के पास अभी कोई जानकारी नहीं है। आरोपी पति के होश में आने के बाद ही मामले में कुछ खुलासा होने की संभावना है।