दबंगई: नोटिस देने गए थाना प्रभारी से हाथापाई, वर्दी फाड़ी; पति-पत्नी समेत 4 पर केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2026 12:32 PM

station in charge manhandled and uniform torn while serving notice

गांव ख्योवाली में सीएम विंडो की एक शिकायत के सिलसिले में नोटिस देने गए थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एक ही परिवार के चार लोगों के

सिरसा:  गांव ख्योवाली में सीएम विंडो की एक शिकायत के सिलसिले में नोटिस देने गए थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जांच अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को वह पुलिस टीम के साथ गांव ख्योवाली निवासी करतार सिंह के घर नोटिस देने पहुंचे थे। करतार सिंह घर पर मौजूद नहीं था, जिसके बाद उसका भाई अजीत सिंह पुलिसकर्मियों से उलझ गया और बहस करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान माहौल गर्मा गया और अजीत सिंह की पत्नी सुमन ने आगे आकर जांच अधिकारी की गिरेबान पकड़ ली और हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ डाली।

आरोपियों द्वारा की गई धक्का-मुक्की और मारपीट में जांच अधिकारी विजय सिंह और एएसआई (ASI) रमेश कुमार को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और पुलिसकर्मी पर हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मौके से आरोपी अजीत सिंह और उसकी पत्नी सुमन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!