पत्नी ने खुद तैयार की पति की अर्थी, मारने की प्लानिंग की ही थी कि पुलिस बनी मसीहा(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 19 Jan, 2020 05:01 PM

रोहतक शहर की अमृत कॉलोनी में पुलिस ने एक युवक को छुड़ाकर उसकी जान बचाई। युवक इस मकान में 3 दिन से बंधक था। पुलिस का कहना है कि युवक की पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर इसे बंधक बना रखा था और मारने की साजि

रोहतक(दीपक)- रोहतक शहर की अमृत कॉलोनी में पुलिस ने एक युवक को छुड़ाकर उसकी जान बचाई। युवक इस मकान में 3 दिन से बंधक था। पुलिस का कहना है कि युवक की पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर इसे बंधक बना रखा था और मारने की साजिश की जा रही थी। फिलहाल पत्नी सहित दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है।

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृत कॉलोनी में एक युवक को बेड़ी लगाकर बंधक बनाया गया है और यही नहीं अंदर उसकी अर्थी भी तैयार की गई है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक युवक को छुड़ा लिया गया। मौके से लकड़ी के आरी सहित एक युवक के साथ हिरासत में भी लिया गया। पूछताछ में पता चला कि हरगोविंद की शादी सुनीता नामक महिला से हुई थी और सुनीता व शशि नामक युवक के आपस में अवैध संबंध हैं, जिसके चलते उन्होंने हरगोविंद को बंधक बनाकर उसे मारने की तैयारी कर रखी थी

PunjabKesari

थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि जैसे उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बंधक हरगोविंद को छुड़ा लिया। उन्होंने मौके से लकड़ी काटने वाली आरी व एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल सूचना मिली है कि पुलिस ने हरगोविंद की पत्नी सुनीता, शशि व प्रवीण नामक युवक को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इन तीनों से पूछताछ की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!