कौन है Rapper Dhanda Nyoliwala?, विवादों से रहा है लंबा नाता, Australia में करते थे ये काम...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Apr, 2025 09:13 PM

who is rapper dhanda nyoliwala  has had long association with controversies

हरियाणा में गन कल्चर के गानों पर सरकार लगातार बैन लगा रही है। हरियाणवी गायक मासूम से शर्मा से शुरुआत करते हुए कई गायकों के यूट्यूब से गानें हटा दिये हैं। अब इनमें एक और नाम जुड़ गया है Dhanda Nyoliwala।

डेस्क टीम : हरियाणा में गन कल्चर के गानों पर सरकार लगातार बैन लगा रही है। हरियाणवी गायक मासूम से शर्मा से शुरुआत करते हुए कई गायकों के यूट्यूब से गानें हटा दिये हैं। अब इनमें एक और नाम जुड़ गया है Dhanda Nyoliwala। इनका भी एक गाना सरकार द्वारा "illegal" बैन किया गया है। इस सिंगर का हरियाणी इंडस्ट्री में विवादों से नाता रहा है। आइये जानते हैं कौन है Rapper Dhanda Nyoliwala और क्यों हैं हरियाणा के युवाओं में इतने मशहूर।

असली नाम है परवीन ढांडा

Rapper Dhanda Nyoliwala जिनका जन्म 1998 में हरियाणा के हिसार के न्योली कलां गांव में हुआ। उनका असली नाम परवीन ढांडा है। जो Indo-Australian Rapper, यूट्यूबर और गीतकार हैं। संगीत की ओर रुख करने से पहले उन्होंने शुरुआत में एक एथलीट के रूप में अपना करियर बनाना चाहते थे।

कॉलेज टाइम में थे कई मुकदमे दर्ज

PunjabKesari

Nyoliwala  हिसार शहर के DN कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे दौरान दोस्तों के साथ गलत संगत में फंस गए। जिसमें लड़ाई झगड़ों जैसे कई मुकदमों में उनका नाम आया। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होनें बताया कि करीब आधा दर्जन मुकदमों में उनका नाम था। लेकिन उनके पिता उन्हें समझाते और उस बुरी संगत से दूर करना चाहते थे। पिता की वजह से सारे मुकदमों से उनका नाम हटना शुरु हो गया। जिसमें आखिरी मुकदमा 2018 में खत्म हुआ था।

ऑस्ट्रेलिया किए कई काम

Dhanda Nyoliwala गायकी दुनिया में नाम कमाना चाहते थे। इसलिए कुछ ना कुछ लिखते और गाते रहते थे। लेकिन फिर उन्होनें विदेश जाने की सोची। इसके लिए उनके घरवालों ने पैसों का जुगाड़ करके उन्हें 2018 में Australia भेज दिया। जहां वो छोटे-बड़े सभी काम करने लगे। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होनें बताया कि गुजारा करने के लिए वहां घरों का सामान उठाने का भी किया। उन्होनें बताया कि बाद में ओवरटाइम के लिए वो Cheese फैक्ट्री में काम करते थे। उनकी बॉडी हैवी होने के कारण उन्हें ही भारी सामान उठाने का काम सौंपा जाता था।

युवाओं के बीच हुए फेमस

PunjabKesari

Dhanda Nyoliwala ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में काम करते हुए वो खाली समय में कुछ ना कुछ लिखते रहते थे। फिर वहां रहते हुए उन्हें अंग्रेजी आ गई। बाद में वो हरियाणी और इंग्लिश के मिक्चर में रैप करने लगे। बाद में उन्होनें यूट्यूब पर गाने डालने शुरू कर दिए, जो धीरे-धीरे वायरल होनें लगे। हरियाणवी ऑडियंस या तो बॉलीवुड के गाने सुनते थे या फिर पंजाबी। लेकिन उन्हें अब Dhanda Nyoliwala का ये स्टाइल पसंद आने लगा। इसके बाद एक के बाद एक हिट गाने दिए।

इस सिंगर के साथ रहा विवाद

ढ़ांड़ा न्योलीवाला का हरियाणवी इंडस्टी में भी कई सिंगरों से विवाद रहा है। जिनमें सबसे ज्यादा हरियाणवी के मशहूर कलाकर KD के साथ रहा है। वे अपने लाइव शो, रैप के माध्यम से और Interview के जरिये उन पर निशाना साधते आए हैं। एक बार तो पॉडकास्ट में उन्हें सीधा ही टारगेट कर दिया था। बाद में दोनों मामले की तूल ने देते हुए मामला शांत कर दिया। Dhanda Nyoliwala हरियाणा से बाहर भी कई सिंगर और रैपरों के साथ काम कर चुके हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!