दूध की क्वालिटी पर टोका तो दूधिये ने युवक को चाकू से गोदा, जख्म इतने गहरे कि लगे 57 टांके

Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 Feb, 2026 04:57 PM

when questioned about the quality of milk the milkman stabbed the young man

यदि आपके घर भी दूध वाला आता है  और आप उसे दूध की क्वालिटी को लेकर टोकते हैं, तो ये खबर आप के लिए हैं।

गोहाना (सुनील जिंदल)- यदि आपके घर भी दूध वाला आता है  और आप उसे दूध की क्वालिटी को लेकर टोकते हैं, तो ये खबर आप के लिए हैं। दरअसल, हरियाणा के गोहाना से एक ऐसी खबर आई है जो आपको हैरान कर देगी। यहां महज दूध बंद करने से नाराज एक दूधिये ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक आढ़ती के बेटे पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू और डंडों से किए गए इस हमले में युवक के सिर और चेहरे पर 57 टांके आए हैं। इस हमले को देख आस पड़ोस में दहशत का माहौल बना हुआ है।

PunjabKesari

आपको बता दें, वारदात का तरीका किसी फिल्मी पटकथा जैसा था। हमलावर पास में ही बन रहे एक निर्माणाधीन मकान के रास्ते छत के जरिए अजय के घर में दाखिल हुए। रात करीब डेढ़ बजे जब अजय को दरवाजा धकेलने की आवाज आई और वे दूसरी मंजिल की तरफ बढ़े, तभी पीछे से घात लगाकर बैठे एक युवक ने उनके सिर पर डंडे से वार किया और दूसरे ने चाकू से हमला कर दिया। अजय के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर उसी निर्माणाधीन मकान के रास्ते फरार हो चुके थे। अजय की हालत इतनी गंभीर थी कि नागरिक अस्पताल से उन्हें तुरंत रोहतक रेफर किया गया।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!