Fog in Haryana: हरियाणा में मौसम ले रहा करवट, चलेगी शीतलहर-छाएगा कोहरा...पड़ेगी कंपाने वाली ठंड

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Nov, 2025 08:54 AM

weather is changing in haryana cold wave will prevail

हरियाणा में कल से मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कल से सूबे में शीतलहर चलने का अनुमान है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में कल से मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कल से सूबे में शीतलहर चलने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद कल से हवाएं फिर से उत्तर-पश्चिमी हो जाएंगी। जिस कारण नमी और बढ़ जाएगी। वहीं कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी छा सकती है। प्रदेश में अभी बारिश के कोई आसार नहीं है।

हरियाणा में 24 घंटे के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 0.9°C की वृद्धि हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य के करीब है। नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां बीती रात को न्यूनतम तापमान 7.8°C दर्ज किया गया। अंबाला में सबसे अधिक बदलाव देखा गया, जहां तापमान 2.6°C बढ़कर 12.5°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.2°C अधिक है। 

वहीं वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाई रहेगी। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!