अंतरराष्ट्रीय टूर आयोजित करने वाली कंपनियों के मैनेजर व फ्रंटलाइन स्टाफ को हम देते हैं प्रशिक्षण :विशाल भाटिया

Edited By Isha, Updated: 16 Feb, 2024 06:46 PM

we provide training to managers and frontline staff of companies

विजिट ब्रिटेन यूके से एफिलिएटिड वह संस्था जो यूके घूमने की चाहत रखने वाले लोगों को हर प्रकार की मदद और जानकारी उपलब्ध करवाने में बेहद सहायक है। जिसका कार्य यूके में विदेशी पर्यटक को बढ़ावा देना है। संस्था के भारत के कंट्री मैनेजर विशाल भाटिया से...

 चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  विजिट ब्रिटेन यूके से एफिलिएटिड वह संस्था जो यूके घूमने की चाहत रखने वाले लोगों को हर प्रकार की मदद और जानकारी उपलब्ध करवाने में बेहद सहायक है। जिसका कार्य यूके में विदेशी पर्यटक को बढ़ावा देना है। संस्था के भारत के कंट्री मैनेजर विशाल भाटिया से पंजाब केसरी ने विशेष बातचीत की। संस्था किस प्रकार से कार्य करती है और भारत के कौन-कौन से शहरों में वह जाने का रोडमैप तैयार किए हुए हैं, किस प्रकार से संस्था भारत वासियों को यूके विजिट के लिए आकर्षित करने का काम करती है, इस बारे एक लंबी चर्चा भाटिया से हुई। कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत है :-


प्रशन:- विजिट ब्रिटेन क्या है, आपकी इसमें भूमिका क्या रहती है ?
उत्तर:-
विजिट ब्रिटेन एक राष्ट्रीय पर्यटन है। ग्रेट ब्रिटेन का हमारा काम है। लोगों को गंतव्य के बारे में शिक्षित करना, उसे प्रमोट करना और आंगतुक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना हमारा कार्य है।

प्रशन:- कौन-कौन से शहरों में आप जा चुके हैं और किस-किस में जाने का लक्ष्य है ?
उत्तर:-
हम अभी भारत देश के 6 शहरों में अपनी वर्कशॉप कर रहे हैं। पुणे - अहमदाबाद में हम होकर आए हैं आज चंडीगढ़ में है और अगले कुछ हफ्तों में कोलकाता- बेंगलुरु और चेन्नई जाएंगे।

प्रशन:- इस वर्कशाप में आप किन लोगों को आमंत्रित करते हैं और क्या सलाह देते हैं ?
उत्तर:-
हम हर शहर में हमारे चयनित आउटबाउंड टूर ऑपरेटरस जो कंपनीज अंतरराष्ट्रीय टूर आयोजित करती हैं के मैनेजर और फ्रंटलाइन स्टाफ जो क्लाइंट से सीधे बात करते हैं, हम उन्हें बुलाते हैं। क्योंकि जिस फॉर्मेट पर हम वर्कशॉप में काम करते हैं उसके अंतर्गत ही हम यात्रा कार्यक्रम बनाने के लिए फ्रंटलाइन स्टाफ को प्रशिक्षित करते हैं। जो अंततः है क्लाइंट के साथ बात करता है कि वह प्रोडक्ट कहां से देख सकते हैं, वह यात्रा कार्यक्रम सुझाव देते हैं। हमारी वेबसाइट जिसमें काफी रिसोर्सेस है, जिसे वह इस्तेमाल कर सकते हैं। नया प्रोडक्ट उसमें डाल सकते हैं। जैसे कि आज ज्यादातर लोगों को बेबी ऑन कंवेंट्री इत्यादि के बारे में नहीं पता तो उसमें सारी नॉलेज मिल जाती है। कोई भी जगह हो और आगे से इटिनेरी में डाल सकते हैं ताकि क्लाइंट को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो यानि उसमें उससे संबंधित सभी चीज उपलब्ध होगी और वह उसमें कुछ नया भी डाल सकेगा।


प्रशन:- टूरिज्म के हिसाब जाने वाले लोगों को कौन-कौन सी जगह वहां आकर्षित करेगी ?
उत्तर:- कोविड के बाद अब अनुभावनात्मक यात्राओं में बढ़ोतरी हुई है। लोग चाहते हैं कि वह नए-नए अनुभव करें। पहले लोग मैडेम टू शौड, लंदन आई, बिगबेन इत्यादि जगह पर जाते थे। लेकिन इसके अलावा बहुत से ऐसे स्थान हैं जहां नए-नए अनुभव मिलते हैं। जैसे बच्चों के लिए पार्क गार्डन इत्यादि की जगह जाया जा सकता है। बहुत सी बीचेज हैं। जैगुआर एक्सपीरियंस है जो अधिकतर लोगों को पता ही नहीं जिसे हमने चालू किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स वहां हुआ था क्योंकि वह कंवेंट्री के पास है। हम यह खूब देख रहे हैं कि लोग अब वहां जा रहे हैं। वहां जैगुआर चला कर भी काफी एक्सपीरियंस मिलता है।


प्रशन:- कोविड के बाद ब्रिटेन के टूरिज्म में कितनी बढ़ोतरी हुई ?
उत्तर:-
अब ट्रैवल करने वाले लोग ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं। 2019 और 2022 के खर्च में काफी बढ़ोतरी हुई है। 2022 में यह खर्च 764 मिलियन हुआ। हमारे अनुमान मुताबिक 2023 में यह और अधिक होगा। यह महत्वाकांक्षा भी है कि 2025 में इंडिया एक बिलियन पाउंड की मार्केट बन जाएगा। 2019 और कोविड से पहले भारत 750 पाउंड प्रति व्यक्ति खर्च करता था, वह अब दोगुना होकर 1500 प्रति व्यक्ति तक पहुंच चुका है। क्योंकि लोग अब ज्यादा घूमते हैं। ज्यादा अनुभव लेते हैं। बहुत से भारतीय लोग अब लंदन जाते हैं और बहुत से लंदन में रहते हैं। वह होटल में रात बिताते हैं। इसलिए हमारी  मानना है कि लोग लंदन जा रहे हैं तो वह लंदन से बाहर भी जा रहे हैं।

 
प्रशन:- ज्यादातर घूमने की चाहत रखने वाली युवा पीढ़ी को ब्रिटेन की तरफ आकर्षित करने के लिए क्या योजना है ?
उत्तर:-
युवा नए-नए अनुभव लेने के लिए जैसे फुटबॉल के लिए जाते हैं। वह मैच देखना चाहते हैं। जिस टीम को वह फॉलो करते हैं उन्हें देखना चाहते हैं। लोग प्रीमियर लगेज के लिए भारत से ब्रिटेन और ब्रिटेन से भारत आते जाते हैं। बहुत से फेस्टिवल कार्यक्रम होते हैं जिन्हें लोग देखना चाहते हैं।

प्रशन:- सभ्यता और संस्कृति से संबंधित क्या विशेषताएं भारत को आकर्षित करेंगी ?
उत्तर:-
ऐसी भी बहुत सी संभावनाएं हैं। भाषा की समानता है भोजन की समानता है। जितनी प्रकार का भोजन यहां मिलता है, पूरे यूरोप में उतने प्रकार का नहीं मिलेगा, लेकिन वहां आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप कहीं बाहर हो यानि ना ही भोजन की परेशानी है और ना ही भाषा की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!