'वोट चोरी' विवाद में कूदे बॉक्सर विजेंदर सिंह, राहुल गांधी पर कसा तंज, लिखा- नाच न जाने आंगन टेढ़ा...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 14 Aug, 2025 10:02 PM

boxer vijender singh takes dig at rahul gandhi in vote theft controversy

'वोट चोरी' को लेकर बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स में लिखा, "मैं बोल्या ताऊ त :- ताऊ तनै के लाग्या वोट चोरी होई है? ताऊ बोल्या:- 'नाच न जाने आंगन टेढ़ा'।

डेस्कः 'वोट चोरी' को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच अब मशहूर बॉक्सर विजेंदर सिंह भी चर्चा में आ गए हैं। विजेंदर ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया है।

विजेंदर ने हरियाणवी अंदाज में लिखा, "मैं बोल्या ताऊ त :- ताऊ तनै के लाग्या वोट चोरी होई है? ताऊ बोल्या:- 'नाच न जाने आंगन टेढ़ा'। इस पोस्ट को राहुल गांधी पर तंज के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में 'वोट चोरी' को लेकर एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया था, जिसमें हरियाणा का भी जिक्र था। राहुल का दावा था कि 22,779 वोटों की चोरी के कारण कांग्रेस को हरियाणा में हार का सामना करना पड़ा।

मैं बोल्या ताऊ त :- ताऊ तनै के लाग्या वोट चोरी होई है?
ताऊ बोल्या:- "नाच न जाने आंगन टेढ़ा"।

— Vijender Singh (@boxervijender) August 13, 2025

गौरतलब है कि विजेंदर सिंह साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसी साल पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव हार गए थे। उस दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बॉक्सिंग स्टांस वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

विजेंदर सिंह भारत जोड़ो यात्रा के भी सक्रिय हिस्सेदार रहे हैं। नवंबर 2022 में उन्होंने मध्य प्रदेश (खरगोन) में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी, जहां दोनों ने ‘मूंछों पर ताव, बाजुओं में दम’ जैसी शैली में फोटो खिंचवाई थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में हरियाणा के करनाल में भी विजेंदर यात्रा में शामिल हुए थे, जहां वे राहुल गांधी और दीपेंद्र हुड्डा के साथ पैदल चलते नजर आए। तब विजेंदर ने इसे "नफरत के खिलाफ एक पंच" का नाम दिया था। वहीं, 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले विजेंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!