Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Aug, 2025 04:54 PM

मानेसर नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर चली आ रही अटकलों पर आज पूर्ण विराम लग गया। यूं कहें कि इस चुनाव में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर का खेमा केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत पर भारी रहा तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): मानेसर नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर चली आ रही अटकलों पर आज पूर्ण विराम लग गया। यूं कहें कि इस चुनाव में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर का खेमा केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत पर भारी रहा तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। पिछले कई दिनों से मानेसर नगर निगम के चुनाव को लेकर सामने आ रही राव नरबीर और राव इंद्रजीत की गुटबाजी पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने पूर्ण विराम लगाते नजर आए।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह चुनाव के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनका कोई खेमा नहीं हैं। वह दोनों ही भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा हैं। वो लोकसभा के सदस्य हैं तो मैं विधानसभा का सदस्य हूं। हम दोनों ही एक ही पार्टी का हिस्सा हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार के खेमे होने की बात को नकार दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक बार भी राव इंद्रजीत का नाम अपनी जुबां पर नहीं आने दिया।
राव नरबीर ने कहा कि यह सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर दोनों ही भाजपा से हैं। नगर निगम चुनाव में 7 प्रत्याशी भाजपा जनता पार्टी के जीते थे और चुनाव जीतने के बाद 7 निर्दलीय पार्षदों ने भी भाजपा जॉइन कर ली थी। आज 14 पार्षदों में से 12 पार्षद चुनाव में आए जिन्होंने सर्व सम्मति से उक्त दोनों को चुन लिया। कई वर्षों में ऐसा हुआ है जब सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ हो। उन्होंने कहा कि आज के चुनाव में जो दो पार्षद नहीं आए उनसे भारतीय जनता पार्टी स्वयं जवाब लेगी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बन गए हैं। अब मानेसर की जनता के विकास कार्य तेजी से हो सकेंगे।