फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, कार की टक्कर से हवा में उछली महिला, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Aug, 2025 11:59 AM

फरीदाबाद के दयालबाग इलाके में रोड पर चल रही एक महिला को कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के दयालबाग इलाके में रोड पर चल रही एक महिला को कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से महिला काफी दूर उछल कर जा गिरी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दिखाई दे रहा है कि महिला रोड पर जा रही थी कि पीछे से आ रही गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामल की जांच कर रही है और सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी की पहचान की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी कार चालक की तलाश जारी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!