फरीदाबाद में फैक्टरी में धमाके में झुलसे SI की इलाज के दौरान मौत, पत्नी 7 माह की गर्भवती

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Feb, 2026 01:50 PM

si dies in factory blast in faridabad

फरीदाबाद के गांव मुजेसर स्थित फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में झुलसे सब इंस्पेक्टर रवि कुमार की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में उपचाराधीन थे। सब इंस्पेक्टर रवि कुमार कैथल के गांव क्योड़क के रहने वाले थे।

फरीदाबाद : फरीदाबाद के गांव मुजेसर स्थित फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में झुलसे सब इंस्पेक्टर रवि कुमार की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में उपचाराधीन थे। सब इंस्पेक्टर रवि कुमार कैथल के गांव क्योड़क के रहने वाले थे। वे करीब चार साल पहले पुलिस में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी ड्यूटी मुजेसर थाने में थी। घटना वाले दिन उनके पास स्टेशन ड्यूटी ऑफिसर का प्रभार था। रवि ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी। रवि की मौत की खबर जैसे ही परिवार व गांव में पहुंची तो मातम छा गया। 

10 माह पहले हुई थी शादी, पत्नी गर्भवती

बताया जा रहा है कि मृतक रवि कुमार की शादी दस महीने पहले ही हुई थी। पत्नी सात माह की गर्भवती है। शनिवार को रवि कुमार के सगे चाचा की लड़की की बारात गांव में आई हुई थी। इस कारण परिवार के लोगों को उसकी मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। परिवार को यही कहा गया था कि अभी इलाज चल रहा है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!