Yamunanagar Flood: भारी बारिश से यमुना में उफान, यमुनानगर के कई गांवों में घुसा पानी, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Sep, 2025 11:23 AM

water entered many villages of yamunanagar yamuna river heavy rains

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही वर्षा के चलते जहां यमुना उफान पर है। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुनानगर के कई गांवों में पानी घुस गया है और घर पानी में डूब गए हैं।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही वर्षा के चलते जहां यमुना उफान पर है। इसके कारण हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर बढ़ गया है, जिसको लेकर बैराज से डिस्चार्ज किया गया। बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुनानगर के कई गांवों में पानी घुस गया है और घर पानी में डूब गए हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार यमुना के साथ लगते लापरा, कैत, मंडी सहित कहीं अन्य गांवों और सड़कों पर पानी घुस गया है, जिसके कारण   घरों में रखा हुआ सामान पानी में बह गया है और फसलें भी नष्ट हो चुकी हैं। परेशान लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 

PunjabKesari

लोगों का कहना है कि सैकड़ों एकड़ जमीन पर लगी फसल नष्ट हो चुकी है। जहां-जहां पानी आया पानी के साथ रेत और मिट्टी आई है, जिससे फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। इसके अलावा घरों में पानी घूसने से रखा हुआ सामान भी बह गया। लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि सरकार हमारी मदद करें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!