कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव देखकर आ रहे युवक पर हमला, हालत गंभीर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Dec, 2024 03:21 PM

watching gita jayanti festival in kurukshetra attacked condition is serious

शहर में शाखा ग्राउंड के पास युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकूओं से हमला कर दिया। इस हमले में युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

करनाल : शहर में शाखा ग्राउंड के पास युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकूओं से हमला कर दिया। इस हमले में युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिम्बरहेडी गांव के सागर कुरुक्षेत्र में रात को गीता जयंती कार्यक्रम देखने गया हुआ था। जब वह वापिस आ रहा था तो शाखा ग्राउंड के पास कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद लड़कों के ग्रुप ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सागर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

PunjabKesari

सागर के भाई रजत ने बताया हमलावरों के साथ उनकी पहले से किसी बात को लेकर रंजिश है। उन्होनें मौका देखकर आज उसके भाई पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में बाहर से भी लड़के बुलाए गए थे।

PunjabKesari

वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना के पीछे की वजह पता लगाने के लिए सागर के बयान दर्ज किये जाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!