'अभद्र टिप्पणी करने पर विज और सैनी को किया जाए बर्खास्त'

Edited By Updated: 29 Jan, 2017 01:33 PM

vulgar comment vij and saini

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा आरक्षण पर कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को पूर्व मंत्री

अंबाला(रमिंद्र/रीटा):स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा आरक्षण पर कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह की अगुवाई में अंबाला छावनी से चंडीगढ़ तक 3 दिवसीय पैदल रोष मार्च का आगाज किया गया। रोष मार्च में युवाओं, महिला और बुजुर्गों सहित प्रत्येक वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। रोष मार्च अम्बाला कैंट से सिटी के बलदेव नगर होते हुए लालडू में प्रथम चरण में सम्पन्न हुआ। 

 

इंकलाब जिंदाबाद के लगाए नारे
शनिवार से सभी कांग्रेसी कार्यकर्त्ता कैंट स्थित इंदिरा पार्क में एकत्रित हुए जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चौ. निर्मल सिंह ने फूल माला पहना उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्त्ता इंकलाब जिंदाबाद व महात्मा गांधी अमर रहें, के गगनभेदी नारे लगाते हुए चंडीगढ़ की ओर कूच कर गए। 

 

ये हुए रोषमार्च में शामिल
शनिवार को निकाले गए पैदल मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक मेहता, वित्त आयोग के पूर्व सदस्य ब्रह्मपाल राणा सीनियर डिप्टी मेयर दुर्गा सिंह अत्री, पार्षद जरनैल माजरा, परमजीत सिंह और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल महाजन व युवा कांग्रेस के मुलाना हलका प्रधान दुष्यंत चौहान, सिटी प्रधान शंटी धीमान व प्रधान गुरजंट सिंह शामिल रहे। 

 

विज ने भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाया
सिटी के बलदेव नगर चौक पर पहुंच यहां पर प्रदेश सचिव हरीश सासन और बलवंत गुप्ता व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने निर्मल सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर निर्मल सिंह ने कहा कि अनिल विज ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी करके अपनी और भाजपा की मानसिकता को दर्शाया है। इससे साबित हो गया है कि यह इनके खाते में अहिंसा और भाईचारे की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी बार-बार आरक्षण पर बयान देकर प्रदेश का माहौल खराब करने का काम करते रहे हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की इनके बयानों पर सहमति है। 

 

भाजपा नेताओं के लिए मोदी ही सर्वेसर्वा हो गए हैं। विदेश में जाकर मोदी गांधी जी की बात करते हैं और यहां विज जैसे मंत्री अपनी अभद्र टिप्पणियों से अम्बाला वालों का सिर नीचा करने का काम कर रहे हैं। विज और सैनी को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को राजभवन में एक ज्ञापन देकर विज और सैनी की बर्खास्तगी की मांग की जाएगी। निर्मल सिंह ने भाजपा को चेताते हुए कहा कि गांधी जी के बलिदान पर ओछी सियासत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!