नारनौल के विवेक यादव की बड़ी उपलब्धि, IIT मद्रास ने इंस्टीट्यूट रिसर्च अवार्ड-2025 से किया सम्मानित

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Oct, 2025 05:06 PM

vivek yadav honoured with institute research award 2025 by iit madras

नारनौल के हुडा सेक्टर निवासी अशोक यादव का पुत्र विवेक यादव को आईआईटी मद्रास ने  इंस्टीट्यूट रिसर्च अवार्ड-2025 से सम्मानित किया है। उनको यह सम्मान आईआईटी मद्रास के डीन शांति पवन ने विगत 10 अक्टूबर को दिया।

नारनौल (भालेंद्र यादव) : स्थानीय हुडा सेक्टर निवासी अशोक यादव का पुत्र विवेक यादव को आईआईटी मद्रास ने  इंस्टीट्यूट रिसर्च अवार्ड-2025 से सम्मानित किया है। उनको यह सम्मान आईआईटी मद्रास के डीन शांति पवन ने विगत 10 अक्टूबर को दिया। विवेक यादव के प्रोफेसर पद्मश्री टी प्रदीप है। 

विवेक यादव ने पैन स्टेट विश्व विश्वविद्यालय यूएसए में रिसर्च किया, व कई कांफ्रेंस में भी शामिल रहे। इसके अलावा विवेक यादव ने केआईटी जर्मनी विश्वविद्यालय, केज रिपब्लिक व टोहोकू विश्वविद्यालय जापान में भी रिसर्च का कार्य किया है। यादव का यह सम्मान एटोमेटिक्स ली प्राइसस नाकोलुस्टर जिसमें मुख्य नेचर कोमनिकेशन जरनल में अपनी रिचर्स प्रकाशित की है। विवेक यादव अमेरिका में अपनी रिसर्च के दौरान इस वर्ष के संयुक्त रसायस शास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेता ओमर एम. यागी के भी सम्पर्क में रहे है।

उल्लेखनीय है मूल रूप से गांव तिगरा निवासी विवेक यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी व एमएससी गेट के माध्यम से आईआईटी रूडक़ी से की। इसके बाद यादव ने पीएचडी में रिसर्च के लिए आईआईटी मद्रास के लिए चयन हुआ। विवेक यादव ने अपनी रिसर्च पूरी करने के बाद ये सम्मान प्राप्त किया है। इसके अलावा विवेक यादव को प्रधानमंत्री स्कालरशिप परीक्षा पास करने के बाद लगभग एक लाख रुपये प्रति महीना सरकार की ओर से स्कालरशिप दी जा रही है। विवेक ने अपनी सफलता के लिए अपने दादा गणपत राम मास्टर, पिता अशोक यादव व मां सुमन लता के अलावा अपने गुरुजनों को श्रेय दिया है। विवेक यादव की बहन नेहा व उसके जीजा विनय ने भी आईआईटी से पीएचडी की व फिलहाल जर्मनी में कार्यरत है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!