जेजेपी को झटका, दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ AAP का थामा दामन

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Apr, 2021 07:51 PM

आम आदमी पार्टी बाढड़ा हल्का अध्यक्ष राकेश चांदवास के नेतृत्व में शनिवार को गांव जेवली के कई ग्रामीणों ने जननायक जनता पार्टी को अलविदा कह कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा है कि हमने बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला की चुनाव में बहुत मदद की...

चरखी दादरी (नरेंद्र): आम आदमी पार्टी बाढड़ा हल्का अध्यक्ष राकेश चांदवास के नेतृत्व में शनिवार को गांव जेवली के कई ग्रामीणों ने जननायक जनता पार्टी को अलविदा कह कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा है कि हमने बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला की चुनाव में बहुत मदद की थी, लेकिन यहां की विधायक कई दिनों से गायब है। हम अपनी समस्या किसके सामने बताएं, यहां सुनने वाला कोई नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हम आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित हैं तथा हरियाणा के अंदर दिन-रात संगठन को मजबूत कर रहे आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी वह राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता के नेतृत्व से खुश होकर आम आदमी पार्टी हलका अध्यक्ष राकेश चांद वास के नेतृत्व में ज्वाइन कर रहे हैं। 

ग्रामीणों ने कहा है कि अगर इस देश का भविष्य है तो वह अरविंद केजरीवाल है। जिस प्रकार से दिल्ली के अंदर शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा वह हर वर्ग को मूलभूत सुविधाएं देने में कोई कसर केजरीवाल द्वारा नहीं छोड़ी गई यह मॉडल हरियाणा में भी लागू हो क्योंकि जींद किसान महापंचायत में अरविंद केजरीवाल ने स्वयं कहा था कि मैं हरियाणा का बेटा हूं इसलिए हम अरविंद केजरीवाल के साथ काम करने के लिए आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही न्योता देकर राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता को गांव में बुलाया जाएगा, जहां उनका भव्य स्वागत करेंगे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!