‘लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे, बच जाऊं कैसे’, गाना गाकर विज ने कांग्रेस पर कसा तंज

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 06 Aug, 2022 07:31 PM

vij jibe at congress singing  laga chunari mein daag chupdaoon kaise

विज ने कहा कि इस दाग को छिपाने के लिए कांग्रेसी कभी सत्याग्रह करते हैं तो कभी धरना प्रदर्शन। असली सत्याग्रह महात्मा गांधी ने किया था, लेकिन उन्होंने चोरी-चकारी के लिए सत्याग्रह नहीं किया था।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेसियों द्वारा काले कपड़े पहनकर किए गए प्रदर्शन पर चुटकी ली और गुनगुनाते हुए कहा कि ‘लागा चुनरी में दाग छिपाऊं कैसे, बच जाऊं कैसे’, उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस की असली तकलीफ है। 

 

विज का आरोप, गलत काम छिपाने के लिए सत्याग्रह करते हैं कांग्रेसी

 

गृह मंत्री विज ने अंबाला स्थित अपने निवास पर जनता दरबार लगाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस दाग को छिपाने के लिए कांग्रेसी कभी सत्याग्रह करते हैं तो कभी धरना प्रदर्शन। असली सत्याग्रह महात्मा गांधी ने किया था, लेकिन उन्होंने चोरी-चकारी के लिए सत्याग्रह नहीं किया था। आज कांग्रेस कभी सत्याग्रह जैसे पवित्र शब्द का इस्तेमाल अपने पाप छुपाने के लिए करती हैं और धरने-जुलूस करती है। सफेद कपड़े डालने वाले कांग्रेसी अपनी काली करतूतों की वजह से काले कपड़े डालकर लोगों की तकलीफों की आड़ में और ईडी पर दबाव बनाने के लिए सारे देश में तांडव कर रहे हैं।  

 

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान कांग्रेस उठा रही गलत मुद्दे

 

गृह मंत्री ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि यदि किसी को पूछताछ के लिए ईडी का समन आए तो क्या वह काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करना शुरू कर दे। ऐसा करने पर क्या इन्हें बख्श देना चाहिए। क्या कांग्रेस इस प्रकार का भारत या प्रजातंत्र लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय जब सारा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, तब इस जश्न में शामिल न होकर राहुल गांधी व कांग्रेस इस प्रकार के तमाशे कर रहे है। कांग्रेस पार्टी जो दावे करती थी कि हिंदुस्तान को उन्होंने आजादी दिलाई, तो अमृत महोत्सव के समय सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए था। बाकि मुद्दे बाद में भी उठाए जा सकते हैं। विज ने पूछा कि क्या कांग्रेस के लिए राहुल गांधी या सोनिया गांधी ही विशेष रह गए हैं। यदि कांग्रेस प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं में विश्वास रखती हैं तो संस्थाओं को काम करने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा यदि कांग्रेस नेता पाक साफ है तो उन्हें किसी से डरने की क्या जरूरत है, एजेंसियों को उनकी कार्रवाई करने देनी चाहिए। 

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

 

 

हरियाणा के खिलाड़ियों को गृह मंत्री अनिल विज ने किया सैल्यूट

 

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को गृह मंत्री अनिल विज ने सैल्यूट किया। उन्होंने कहा कि 6 पदक तो खिलाड़ियों ने कुश्ती में ही जीते हैं, जोकि गौरव की बात है। उन्होंने हरियाणा का परचम सारे विश्व में फहराया है। हरियाणा के खिलाड़ी इतना दम रखते हैं कि सारे हिंदुस्तान में मेडलों की भूख को हरियाणा के खिलाड़ी ही पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने बतौर खेल मंत्री कई कार्य किए और जो वह कर सकते थे, वह किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!