सरकारी अस्पताल के नामी डॉक्टर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By vinod kumar, Updated: 14 Jan, 2021 06:36 PM

vigilance arrested the famous doctor of civil hospital

फरीदाबाद में सिविल अस्पताल के नामी डॉक्टर को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डॉक्टर नवदीप सिंघल निजी अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से गई एक मरीज की जान जाने के मामले में मध्यस्था कर रहा था। दरअसल, पीड़ित युवक की मां की निजी अस्पताल में इलाज...

फरीदाबाद (पूजा शर्मा): फरीदाबाद में सिविल अस्पताल के नामी डॉक्टर को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डॉक्टर नवदीप सिंघल निजी अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से गई एक मरीज की जान जाने के मामले में मध्यस्था कर रहा था। दरअसल, पीड़ित युवक की मां की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। इस पर युवक ने सीएम विंडो पर निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही की शिकायत लगाई थी। 

इस मामले में नवदीप सिंघल जांच बोर्ड का सदस्य था, वह निजी अस्पताल के डॉक्टर के कहने पर पीड़ित युवक को शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसके लिए उसे 5 लाख रुपय का ऑफर दे रहा था। जिसके बाद अब विजिलेंस ने डॉक्टर नवदीप को 5 लाख रूपए पीड़ित को देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!