हरियाणा के इस जेल में 40 कैदियों ने शुरू की भूख हड़ताल, जज को लिखा पत्र वायरल...जानिए क्या है मामला

Edited By Isha, Updated: 15 Feb, 2026 01:18 PM

40 prisoners started a hunger strike in this haryana jail

नीमका जेल में बंद करीब 40 कैदी शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने अपनी परेशानियों से संबंधित एक पत्र जज को भी लिखा है जो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

बल्लभगढ़: नीमका जेल में बंद करीब 40 कैदी शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने अपनी परेशानियों से संबंधित एक पत्र जज को भी लिखा है जो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिला जेल में कैदियों ने जेल अधीक्षक को शुक्रवार शाम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार कैदियों ने अपनी शिकायत में लिखा कि जेल प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और शिकायत करने पर धमकाया जाता है।

शुक्रवार को लिखे पत्र में कैदियों ने लिखा कि घर परिवार में परिजनों से बात करने के लिए जो सुविधा सप्ताह में तीन दिन दी गई है। उसे हटा कर दो दिन कर दिया है। आरोप है कि जब इसका कारण पता करने के लिए कुछ कैदी गए तो उन्हें उप अधीक्षक विक्रम गिल, उप अधीक्षक साजिद खान, एएसओ जोगिंदर व अन्य जेल प्रशासन के अन्य कर्मचारियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। आरोप है कि अगर कोई अपनी कार्रवाई के लिए आवाज उठाता है तो उसे 24 घंटे बैरक में ही बंद कर रखा जाएगा।

अगर किसी ने ज्यादा आवाज उठाई तो उसे बैरक में बंद करके थर्ड डिग्री दी जाएगी। इसलिए सभी 40 कैदी भूख हड़ताल पर है। कैदियों का कहना है कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो उसके लिए जेल अधीक्षक, उप अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। उन्हें जेल के सीसीटीवी कैमरे बंद कर मारपीट करने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में नीमका के जेल के लैंडलाइन नंबर पर अधीक्षक से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन फोन उठाया नहीं गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!