ट्रेनों में चुराते थे यात्रियों का फोन, फिर में नेपाल जाकर करते थे ये काम... अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2026 05:15 PM

steal passengers  phones in trains and go to nepal to bargain

जीआरपी और आरपीएफ टीम ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने इस मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले पांच युवकों को पकड़ा है।

अंबाला: जीआरपी और आरपीएफ टीम ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने इस मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले पांच युवकों को पकड़ा है।
 

उनकी पहचान गोंडा निवासी संत कुमार, इटावा निवासी अभिषेक, अमेठी निवासी रमन, गोंडा निवासी प्रवेश और बागेश्वर निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 8 महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी चोरी के एंड्रॉयड फोन को सीमा पार नेपाल में ले जाकर बेचते थे ताकि ट्रैकिंग से बचा जा सके। आईफोन लॉक होने के कारण आरोपी उन्हें खोलकर उनके कीमती पुर्जों (डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी) की सप्लाई करते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने यह बताया कि आईफोन को ट्रेस करना बेहद आसान होता है, इसलिए वो यह फोन चोरी नहीं करते, अगर चोरी करते भी हैं तो इनके कल-पुर्जाें को अलग-अलग करके बेचते हैं ताकि फोन ट्रेस ही न हो सके। आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने 9 फरवरी को कैंट रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोर को काबू किया था। उसके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किए गए थे।

आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने अंतरराज्यीय गिरोह की जानकारी दी, जिसके तार नेपाल से जुड़े हुए थे। इसके बाद सुरक्षा टीम ने बिहार सहित यूपी के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर अभिषेक, रमन, प्रवेश और नरेंद्र को गिरफ्तार किया।
 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!