Edited By Isha, Updated: 13 Feb, 2026 04:36 PM

हरियाण के रोहतक जिले के आईएमटी थाना एरिया के गांव पोलंगी में दो भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव बंद मकान में पड़े मिले। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में
रोहतक (दीपक): हरियाण के रोहतक जिले के आईएमटी थाना एरिया के गांव पोलंगी में दो भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव बंद मकान में पड़े मिले। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया, जिसने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। मृतकों की पहचान कर्मबीर उर्फ बुल्ला पुत्र जयनारायण और उसके भाई कुलदीप के रूप में हुई। दोनों की उम्र 50 साल के पार है। दोनों की लाठी डंडों एवं ईंटों से वार कर हत्या कर की गई है। चेहरे को बुरी तरह काटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मकान को भी सील कर दिया है।
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों का एक छोटा भाई नन्हा है, जो कल शाम से लापता है। गांव की एक युवती भी कल से गायब बताई गई है। युवती पक्ष नन्हा के दोनों भाइयों के घर उलाहना देने गए थे, जहां झगड़ा हो गया था। फिलहाल, पुलिस इसी मामले से दोहरे हत्याकांड को जोड़कर देख रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पोलंगी गांव के एक मकान में दो लोगों के शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जिस मकान में शव मिले हैं, वह गांव के बाहर है। पुलिस आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी जुटा रही है कि दोनों भाई यहां कब आए और उनके साथ कौन-कौन थे।