हाईवे से जल्द हटाए जाएंगे गोवंश, गो सेवा आयोग उठाएगा ये कदम...पुलिस से मांगा 5 साल ब्योरा

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2026 05:14 PM

cattle will soon be removed from the highway

हरियाणा में लावारिस पशुओं के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए गो सेवा आयोग अभियान शुरू करेगा। हरियाणा गो सेवा आयोग ने प्रदेश की सड़कों पर जिन स्थानों पर अधिक हादसे हो रहे हैं वहां से पशुओं को पकड़‌वाने की योजना बनाई है।

चंडीगढ: हरियाणा में लावारिस पशुओं के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए गो सेवा आयोग अभियान शुरू करेगा। हरियाणा गो सेवा आयोग ने प्रदेश की सड़कों पर जिन स्थानों पर अधिक हादसे हो रहे हैं वहां से पशुओं को पकड़‌वाने की योजना बनाई है।

श्रवण कुमार आयोग ने पुलिस से पिछले 5 वर्षों में लावारिस पशुओं के कारण हाईवे और दूसरे मार्गों पर हुए हादसों का ब्योरा मांगा है। हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग के अनुसार प्रदेश में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष के अनुसार अभी प्रदेश के 10 से अधिक शहरों या कस्बों में गोवंश को पकड़ने का अभियान जारी है। कैथल, हांसी, पंचकूला, सोनीपत, पानीपत जिलों की गोशालाओं की मदद से अभियान चलाया जा रहा है। हांसी में करीब 1000 और दूसरे जिलों में करीब 2000 गोवंश पकड़े गए हैं।

जिन हाईवे या मार्गों पर अधिक हादसे हो रहे हैं वहां आयोग निकायों या गोशाला संचालकों की मदद लेकर काम कराएगा। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2021 से 2025 तक सड़क हादसों के कारण हुई यात्रियों की मौत, घायलों या अन्य प्रकार की क्षति का ब्योरा मांगा है। आयोग की योजना है कि जिन स्थानों पर हादसे अधिक हो रहे हैं वहां से निकट यदि कोई निकाय संस्था है तो उसकी मदद ली जाएगी। यदि हादसे वाले स्थानों से निकाय संस्थाएं दूर हैं तो निकट क्षेत्र के पंजीकृत गोशाला संचालकों से मदद लेकर गोवंश पकड़वाए जाएंगे। यदि कहीं ग्राम पंचायतें गोवंश पकड़ने का कार्य कर रही हैं तो उनकी भी मदद ली जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!