Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2026 04:28 PM

गांव दौंगड़ा अहीर निवासी एक पूर्व सैनिक से नारनौल में प्लॉट दिलाने के नाम पर 1.38 करोड़ रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने नौ माह तक फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर किस्तों में
महेंद्रगढ़: गांव दौंगड़ा अहीर निवासी एक पूर्व सैनिक से नारनौल में प्लॉट दिलाने के नाम पर 1.38 करोड़ रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने नौ माह तक फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर किस्तों में 1.38 करोड़ रुपये लिए। रजिट्री के नाम पर तीन चैक भी लिए लेकिन बाद में रजिट्री करवाने की बात पर मुकर गया। आरोपी के खिलाफ कनीना थाने में एफआईआर दर्ज की है।
पूर्व सैनिक रामसिंह ने बताया कि वह नारनौल के पास परिवार की खुशी के लिए प्लॉट खरीदना चाहता था। इसके बाद उनकी जून 2025 में लहरौदा निवासी सूरजभान से मुलाकात हुई। उसने रामसिंह को जमीन दिलाने की बात कही और लहरौदा निवासी बलवान की दो कनाल छह मरला जमीन का इकरारनामा करवा दिया। इसके साथ ही मंजीत का भी 14 मरला व आठ सरसई का इकरारनामा करवा दिया।
सूरजभान ने गलती से उनका भरोसा जीता और फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए। बाद में आरोपी उनके घर पर आता और हर बार फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लेता। साथ ही कभी 8 लाख तो कभी 13 लाख रुपये लेकर जाता।
इसके बाद गत वर्ष ही आरोपी उससे तीन चैक ले लिए और रजिस्ट्री में इनके संलग्न होने की बात कही। कुछ दिन बाद उसने रामसिंह को चैक बाउंस का नोटिस भेजा और आपसी संपर्क होने पर बलवान ने रुपये मांगने की बात कही। इस दौरान बलवान के फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद उसने कागजात की जांच करवाई और जमीन बेचने वाले लोगों से मिला तो उन्होंने जमीन बिक्री की बात नकार दी। इसके बाद उसने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन कोई बात नहीं बनी। अब उन्होंने कनीना सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस ने आरोपी बलवान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद