हरियाणा पुलिस का ASI गिरफ्तार, फरीदाबाद में कार लेकर घूम रहा था...चेकिंग के दौरान हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Isha, Updated: 13 Feb, 2026 06:43 PM

a fake asi of haryana police was arrested

फरीदाबाद में पुलिस ने खुद को ASI बताकर रौब जमाने वाले एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हरियाणा पुलिस के सिपाही का नकली आई-कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में पुलिस ने खुद को ASI बताकर रौब जमाने वाले एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हरियाणा पुलिस के सिपाही का नकली आई-कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी गांव अंखीर फरीदाबाद के रुप में हुई। जिसको पुलिस चौकी सेक्टर 19 की टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बडखल चौक पर ट्रैफिक पुलिस की टीम नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ऑल्टो कार को रोका गया और चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे गए। कार चालक ने खुद को हरियाणा पुलिस का ASI बताया, लेकिन जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो वह घबरा गया। आरोपी ASI होने का दावा कर रहा था, जबकि उसने जो आई-कार्ड दिखाया वह सिपाही का निकला। यहीं से पुलिस को शक हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा दिखाया गया आई-कार्ड पूरी तरह से नकली था। पुलिस का रौब दिखाकर वह ट्रैफिक चालान से बचने की कोशिश करता था। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी गाड़ी के आगे-पीछे पुलिस के स्टीकर भी लगा रखे थे ताकि लोग उसे असली पुलिसकर्मी समझें। पुलिस ने होमगार्ड की शिकायत पर थाना ओल्ड में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी कब से इस तरह की ठगी कर रहा था और कहीं वह किसी अन्य वारदात में तो शामिल नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!