सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, बाइक पर खेत में जा रहा था...वाहन ने मारी टक्कर

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2026 01:11 PM

retired soldier dies in road accident

झज्जर के गांव रूढ़िवास में बीती देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 61 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत हो गई। हादसा गांव के मुख्य मार्ग पर उस समय हुआ जब सेवानिवृत्त फौजी रामपाल पुत्र श्योराम अपनी बाइक पर

झज्जर : ( दिनेश मेहरा ): झज्जर के गांव रूढ़िवास में बीती देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 61 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत हो गई। हादसा गांव के मुख्य मार्ग पर उस समय हुआ जब सेवानिवृत्त फौजी रामपाल पुत्र श्योराम अपनी बाइक पर सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उनके भाई जिले सिंह ने बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।


 डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया,लेकिन सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि रामपाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और गांव में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वे शुक्रवार देर शाम रोजमर्रा की तरह खेतों की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

 घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में जिले सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!