Edited By Manisha rana, Updated: 08 Feb, 2026 06:42 PM

रेवाड़ी जिले में हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां रोहतक से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह दर्दनाक हादसा पाल्हावास रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ।
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले में हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां रोहतक से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह दर्दनाक हादसा पाल्हावास रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 54020 रेवाड़ी-रोहतक पैसेंजर ट्रेन रोहतक से रेवाड़ी की ओर आ रही थी। इसी दौरान पाल्हावास स्टेशन के पास 32 वर्षीय महेंद्र ने अचानक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
राजकीय रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान महेंद्र निवासी ढाणी मियाकी, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ कुलाना गुरावड़ा में रह रहा था और एक वेयरहाउस में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। महेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। उसका एक बेटा मात्र 6 महीने का है, जबकि दूसरा 5 वर्ष का है। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मृतक के साले ने आरोप लगाया है कि महेंद्र घटना वाली रात घर से दो युवकों के साथ निकला था। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और हर आंख नम है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)