सोहना में युवती के आत्महत्या मामले में बड़ी अपडेट, मामला जान रह जाएंगे दंग

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Feb, 2026 03:05 PM

big in sohna girl suicide case

सोहना दमदमा मार्ग पर स्थित GLS सोसाइटी के अंदर किराए पर रहने वाली युवती के सुसाइड मामले में युवती का एक वीडियो उजागर हुआ है, जिस वीडियो के अंदर युवती रात को करीब 12 बजकर 08 मिनट पर अपने फ्लैट से लिफ्ट से नीचे आ रही है ओर फोन पर बात करके रोती हुई...

सोहना (सतीश कुमार) : सोहना दमदमा मार्ग पर स्थित GLS सोसाइटी के अंदर किराए पर रहने वाली युवती के सुसाइड मामले में युवती का एक वीडियो उजागर हुआ है, जिस वीडियो के अंदर युवती रात को करीब 12 बजकर 08 मिनट पर अपने फ्लैट से लिफ्ट से नीचे आ रही है ओर फोन पर बात करके रोती हुई दिखाई दे रही है। जो कि करीब एक घंटे तक सोसाइटी के अंदर नीचे पार्क में रहने के बाद दोबारा से फिर ऊपर जाती हुई दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि युवती को एक विशेष समुदाय के युवक ने शादी का झांसा देकर करीब तीन साल से अपने प्रेम जाल में फंसाया हुआ था, जो कि युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाब बना रहा था। जब युवती ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसने एक फरवरी को निकाह कर लिया तभी से युवती मानसिक तनाव में थी, जिसने युवती को सुसाइड करने के लिए उकसाया था। हालांकि इस मामले में सोहना सिटी थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर आरोपी युवक मोहमद वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बता दें कि मृतका युवती अपने भाई के साथ सोहना की GLS सोसाइटी में किराए पर रहती थी और दोनों भाई-बहन अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। मृतका अमेजॉन कंपनी में काम करती थी, जहाँ पर आरोपी युवक मोहमद वकील भी काम करता था। जिसने मृतका को शादी का झांसा देकर पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर धीरे-धीरे मृतका के भाई के साथ दोस्ती की। उसके बाद आरोपी युवक दो माह तक सोसाइटी में मृतका व उसके भाई के साथ भी रहा जो कि यहां पर रहकर सोहना की एक जिम के अंदर जिम भी करने जाता था जिसके जिम करने का भी फ़ोटो सामने आया है। 

आरोपी युवक 13 जनवरी को मृतका को कुल्लू मनाली भी घुमाने के लिए लेकर गया था। उसके बाद एक फरवरी को आरोपी ने निकाह कर लिया। जैसे ही मृतका को आरोपी के निकाह करने की जानकारी मिली वह वैसे ही मानसिक तनाव में आ गई, जो कि 9 फरवरी की रात को सुसाइड करने से पहले आरोपी के फोन पर बात करती रही और रोती रही। अगर हम मृतका के भाई की मानें तो आरोपी ने ही उनकी बहन को सुसाइड करने के लिए उकसाया था। इस मामले में सोहना सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार करती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!