वाहन चोरों का कहर: एक रात में कार व तीन बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Oct, 2021 11:19 AM

vehicle thieves  havoc car and three bikes stolen in one night

जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है और लगातार वह वाहन चोरी के कारनामों को अंजाम देने में जुटा हुआ...

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है और लगातार वह वाहन चोरी के कारनामों को अंजाम देने में जुटा हुआ है। लगातार वाहर चोरी होने के कारण लोग पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। बीती रात बदमाशों ने एक कार व तीन बाइक पर हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती दी।

कनीना निवासी मनोज शर्मा ने बताया उनकी क्रेटा गांव घीसा की ढाणी में घर के बाहर खड़ी थी और बदमाश रात में उसे ले उड़े। इसी प्रकार बदमाश स्टेशन से गांव सहारनवास निवासी कमलजीत सिंह जो कि रेलवे स्टेशन पर क्लर्क हैं की बाइक लेकर चंपत हो गए। वहीं मॉडल टाउन से गांव भांडोर निवासी विजेंद्र सिंह की बाइक पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। वहीं सेक्टर तीन के मकान के बाहर से मोतला निवासी पवन कुमार की बाइक चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!