Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Feb, 2026 08:34 PM

रविवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 तथा संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से एडिशनल लेबर कमिश्नर...
गुड़गांव, (ब्यूरो): रविवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 तथा संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से एडिशनल लेबर कमिश्नर कुशल कटारिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संबंधित सेंटर सुपरवाइजर एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा संघ लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि, एलआईओ, पुलिस तथा डाक विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में एएलसी ने कहा कि यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाएं अत्यंत संवेदनशील एवं प्रतिष्ठित होती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा, अनुशासन, समयबद्धता एवं गोपनीयता से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्व में ही पूर्ण कर ली जाएं।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा, जिसमें प्रथम शिफ्ट प्रातः 9ः00 बजे से 11ः30 बजे तक तथा द्वितीय शिफ्ट दोपहर 2ः00 बजे से 5ः00 बजे तक आयोजित होगा। वहीं संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा की प्रथम शिफ्ट प्रातः 9ः00 बजे से 11ः30 बजे तक तथा द्वितीय शिफ्ट दोपहर 2ः00 बजे से 4ः00 बजे तक निर्धारित है।
दोनों परीक्षाओं का आयोजन जिले के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। 8 फरवरी रविवार को आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं के लिए दोनों केंद्रों पर कुल 344 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। ऐसे में सभी संबंधित विभाग समय रहते अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो।