ड्यूटी में लापरवाही- ट्रैफिक के 2 ZO सस्पेंड, 3 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Feb, 2026 08:37 PM

two zonal officer of traffic suspended by officials

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में लापरवाही बरतने पर ट्रैफिक एसीपी ईस्ट ने दो जोनल अधिकारियों को सस्पेंड किया है। तीन दिन में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। तीन दिन में पांच जोनल अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में लापरवाही बरतने पर ट्रैफिक एसीपी ईस्ट ने दो जोनल अधिकारियों को सस्पेंड किया है। तीन दिन में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। तीन दिन में पांच जोनल अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, एसीपी ट्रैफिक ईस्ट संजय कुमार ने आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि जोनल अधिकारी घाटा पावर हाउस सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र ड्यूटी के दौरान अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित नहीं पाए गए, जिस कारण उन्हें अनुपस्थित (Absent) दर्ज करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

 

इसके अतिरिक्त सूरजकुंड मेले के संबंध में भारी वाहनों के लिए लगाए गए नाकों का निरीक्षण करने पर यह सामने आया कि जोनल अधिकारी फरीदाबाद बंधवाडी टोल पर सहायक उप निरीक्षक आज़ाद ड्यूटी स्थल पर उपस्थित न रहकर बूथ में बैठे हुए थे तथा जांच करने पर पाया कि सरकारी बॉडी वार्न कैमरा भी उनके पास नहीं था। ड्यूटी में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सहायक उप निरीक्षक आज़ाद को भी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

 

ट्रैफिक नियमों एवं विभागीय आदेशों का पालन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा आदेशों की अवहेलना को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन ने वेस्ट जोन में निरीक्षण किया था। इस दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा न लगाने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दौलताबाद व न्यू कॉलोनी के जोनल अधिकारी सहित एक अन्य जोनल अधिकारी को निलंबित किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!