गंदगी फैलाने पर 118 के खिलाफ कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के 93 चालान

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Mar, 2026 02:25 PM

action taken against 118 for littering at manesar

नगर निगम मानेसर ने स्वच्छता अभियान को तेज करते हुए गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मार्च महीने में अब तक 118 लोगों के चालान किए गए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम मानेसर ने स्वच्छता अभियान को तेज करते हुए गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मार्च महीने में अब तक 118 लोगों के चालान किए गए। इन चालान में सबसे अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के हुए। खुले में कूड़ा डालने वाले 17 लोगों से 51 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


आयुक्त प्रदीप सिंह ने निगम अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में स्वच्छता रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कोई ढील नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, अवैध मीट की दुकान और पानी की बर्बादी जैसे उल्लंघनों पर तत्काल चालान किए जाने चाहिए। आयुक्त के आदेशानुसार स्वच्छता शाखा की टीम ने इस महीने में 118 लोगों के चालान किए है। टीम ने विभिन्न वार्डो, बाजार और गांवों में छापेमारी करके चालान किए। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले 93 लोगों से 73 हजार रुपये, स्वच्छ पानी बर्बाद करने वाले से एक हजार रुपये, दुकानों पर अवैध विज्ञापनकर्ताओं से 3 हजार रुपये, खुले में कूड़ा डालने वाले 17 लोगों से 51 हजार 500 रुपये और एक चालान मीट की दुकान का किया गया।


आयुक्त ने कहा कि यह कार्रवाई लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए है, यदि लोग नियमों का पालन करेंगे तो जुर्माना नहीं लगेगा, परंतु उल्लंघन करने पर सख्ती की जाएगी। अप्रैल महीने से अभियान को और तेज किया जाएगा। चालान के बाद भी यदि कोई दोबारा नियमों की अवहेलना करेगा तो दुकानों को सील किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!