कांवड़ लेकर लौट रहे हरियाणा के 2 युवक शामली में हुए दर्दनाक हादसे का शिकार, एक की मौत...दूसरा घायल

Edited By Harman, Updated: 11 Aug, 2026 01:11 PM

two youths from haryana returning with kanwar met with an accident in shamli

हरियाणा के गन्नौर निवासी दो कांवड़ियों की यूपी के शामली के बनत क्षेत्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। वहीं इस हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

गन्नौर (कपिल) : हरियाणा के गन्नौर निवासी दो कांवड़ियों की यूपी के शामली के बनत क्षेत्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। वहीं इस हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में गन्नौर के कुणाल मलिक की मौत हो गई जबकि उसका साथी अक्षय घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र स्थित बनत चौराहे के पास पहुंची, तभी ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया।

इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद शामली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!