डेराबस्सी में हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार, 9.99 करोड़ रुपये की नकली व पुरानी करंसी बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Nov, 2025 08:32 AM

two youths from haryana arrested in derabassi

पंजाब पुलिस ने डेराबस्सी से 2 व्यक्तियों को 9.99 करोड़ रुपए की नकली और पुरानी करंसी सहित गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय नकली करंसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने डेराबस्सी से 2 व्यक्तियों को 9.99 करोड़ रुपए की नकली और पुरानी करंसी सहित गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय नकली करंसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान सचिन निवासी भारत नगर कुरुक्षेत्र और गुरदीप निवासी गुरदेव नगर कुरुक्षेत्र हुई है।

इस बरामदगी में 11 लाख 5 हजार रुपए की असली पुरानी करंसी और 9.88 करोड़ रुपए की नकली करंसी शामिल है। पुलिस ने उनकी स्कॉर्पियो कार को भी जब्त किया है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी धोखाधड़ी करने के लिए एक चालाक तरीका अपनाते थे जिसमें नकली नोटों के बंडलों के ऊपर असली नोट रखकर अंदर नकली नोट छिपा देते थे। आरोपी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई धोखाधड़ी और जाली करंसी के मामलों में शामिल रहे हैं।

एस.एस.पी. हरमनदीप हंस ने बताया कि जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब और पड़ोसी राज्यों में कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। वे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है। इस संबंध में थाना डेराबस्सी में केस दर्ज किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!