पिहोवा में दो शराब के ठेकों पर चोरों ने किया हाथ साफ, हजारों रुपये ले उड़े; CCTV  में कैद हुई वारदात

Edited By Harman, Updated: 21 Apr, 2026 05:18 PM

thieves looted two liquor shops in pehowa making away with thousands of rupees

पिहोवा के गांव गुमथला गढू से चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने देर रात दो शराब के ठेकों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर ठेकों से करीब 8 से 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : पिहोवा के गांव गुमथला गढू से चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने देर रात दो शराब के ठेकों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर ठेकों से करीब 8 से 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। 

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!