गुरुग्राम विकास समीक्षा बैठक में CM सैनी का बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारी Suspend

Edited By Isha, Updated: 02 Oct, 2026 03:33 PM

two regional officers of the pollution control board for negligence

गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन  और स्थानीय नागरिकों की तरफ से लगातार मिल रही शिकायतों पर...

चंडीगढ़/गुरुग्राम: गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन  और स्थानीय नागरिकों की तरफ से लगातार मिल रही शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासनिक ढिलाई और शिकायतों पर उचित कार्रवाई न करने के कारण आकांक्षा क्षेत्रीय अधिकारी, गुरुग्राम नॉर्थ और मुकुल कुमार क्षेत्रीय अधिकारी, गुरुग्राम साउथ पर एक्शन लिया गया। 

 पिछले कुछ समय से गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए की ओर से पर्यावरण नियमों के उल्लंघन, प्रदूषण संबंधी समस्याओं और अधिकारियों के लचर रवैये को लेकर लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में जब इन जमीनी मुद्दों और शिकायतों पर चर्चा हुई, तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इन दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही पाई गई। मुख्यमंत्री के इस त्वरित और सख्त एक्शन से साफ कर दिया गया है कि मिले जुम्मेवार पदों पर रहकर जनसमस्याओं के समाधान में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!