यमुनानगर में कोरोना से दो और की मौत, अब तक 42 लोग तोड़ चुके हैं दम

Edited By vinod kumar, Updated: 08 Sep, 2020 03:44 PM

हरियाणा के यमुनानगर में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। आज दो महिलाओं की मौत हुई, जबकि अभी तक विभिन्न अस्पतालों में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 10 लोगों की मौत के बाद लिए गए सैंपल पॉजिटिव आए थे।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। आज दो महिलाओं की मौत हुई, जबकि अभी तक विभिन्न अस्पतालों में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 10 लोगों की मौत के बाद लिए गए सैंपल पॉजिटिव आए थे। 

इस बारे यमुनानगर के उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि अभी तक 479 लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेट किया गया है, जबकि इस समय 687 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं और 1672 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिला उपायुक्त ने यह भी बताया की कोरोना का रिकवरी रेट 68% है। 

वहीं उपमंडल अधिकारी दर्शन कुमार ने पुलिस अधिकारियों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कंटेनमेंट जोन का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वह अब तक 30 से अधिक कंटेनमेंट जोन का दौरा कर चुके हैं। इसके लिए उपायुक्त के निर्देश पर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और लोगों से बात करके पता कर रहे हैं कि उन्हें समय पर दवाइयां मिल रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि अब प्रतिदिन केस बढ़ रहे हैं और लोगों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह महामारी का रूप धारण कर चुकी है। इसलिए लोग सरकार व स्वास्थ्य विभाग की दिशा निर्देशों का पालन करें।

यमुनानगर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग बिना मास्क के बिना सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें घूमते रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में कोरोना के मामलों में और वृद्धि हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!