Yamunanagar: पढ़ाई में नहीं लगता था मन...शुरू किया ये काम, अब साथी सहित पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Oct, 2024 03:02 PM

two members of online fraud gang arrested

यमुनानगर के साइबर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह क्रेडिट कार्ड बनवाने की एवज में ऑनलाइन ठगी करते थे।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : साइबर क्राइम को लेकर पुलिस चाहे लोगों को जागरूक करती रहती है, लेकिन साइबर ठग कहीं ज्यादा ही चतुर होते हैं और आए दिन लोगों को अपनी बातों में उलझा कर उनकी मेहनत का पैसा हड़प रहे हैं। यमुनानगर के साइबर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह क्रेडिट कार्ड बनवाने की एवज में ऑनलाइन ठगी करते थे। इसमें से एक आरोपी महज 19 साल साल का है जिसका पढ़ाई में मन नहीं लगा तो साइबर क्राइम करने लग गया। दोनों ही आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।

पीड़ित मनजीत कुमार पुत्र शेर सिंह वासी गाँव मुंडामाजरा ने 02 अक्तूबर को थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पास एक कॉल आई की मैं साहिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बात कर रहा हूं। एसबीआई के क्रेडिट कार्ड बनवाता हूँ। उसके बाद कॉल पर बात करने वाले व्यक्ति ने मुझे Credit Card के बारे में बताया और कार्ड की विशेषताएं बताई। जो मैं उस व्यक्ति की बातों में आ गया था। साहिल ने Credit Card बनवाने के लिए प्रोसैसिंग फीस के रुप में मेरे से कुल 65,881/-धोखाधडी करके हड़प लिए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम माधव पुत्र जितेंदर व भरत पुत्र वेद आनंद वासियान यादव नगर दिल्ली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

वहीं पकड़े गए 19 वर्षीय आरोपी ने बताया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था, इसके बाद वह अपने पिता से पैसे नहीं मांगना चाहता था। इसलिए उसने फ्रॉड करने का रास्ता अपनाया। दूसरे आरोपी ने भी कहा कि पैसा कमाने के लालच के कारण ही उन्होंने लोगों से साइबर फ्रॉड किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!