यमुनानगर पहुंचे राकेश टिकैत का सरकार पर हमला, बोले- बेरोजगारी से दु:खी युवा कभी भी भड़क सकता है

Edited By Manisha rana, Updated: 24 May, 2026 01:20 PM

rakesh tikait reached yamunanagar and attacked the government

यमुनानगर में किसान नेता राकेश टिकैत ने फिर अपने तीखे तेवरों से सरकार पर बड़ा हमला बोला। मनमोहन सिंह औजला के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे टिकैत ने कहा कि देश का युवा आज गुस्से में है, बेरोजगारी चरम पर है और सिस्टम की खामियां लोगों को सड़क पर उतरने...

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में किसान नेता राकेश टिकैत ने फिर अपने तीखे तेवरों से सरकार पर बड़ा हमला बोला। मनमोहन सिंह औजला के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे टिकैत ने कहा कि देश का युवा आज गुस्से में है, बेरोजगारी चरम पर है और सिस्टम की खामियां लोगों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही हैं। 

राकेश टिकैत ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि जहां सिस्टम कमजोर होगा, जहां जनता को न्याय नहीं मिलेगा, वहां युवा अपने आप इकट्ठा होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि यह सिर्फ चिंगारी है, जो कभी भी बड़ी आग का रूप ले सकती है। टिकैत ने कहा कि आज देश का नौजवान दुखी है। पढ़ाई करने के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा, किसान परेशान है और आम आदमी महंगाई से टूटा हुआ है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार डर और दबाव की राजनीति कर रही है। देवीलाल परिवार की एकजुटता के सवाल पर टिकैत ने कहा कि देश में परिवारों को तोड़ने की राजनीति हो रही है। चाहे बिहार में लालू यादव का परिवार हो, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का परिवार हो, हरियाणा में चौटाला परिवार हो या महाराष्ट्र में शिवसेना का परिवार, हर जगह राजनीतिक तोड़फोड़ की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आधे परिवारों को अपने साथ मिलाकर सत्ता की राजनीति की जा रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने की कोशिश खतरनाक साबित हो सकती है। इस दौरान BKU हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रतनमान, यमुनानगर जिला प्रधान सुभाष गुर्जर समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!