Yamunanagar: चावल घोटाले में बड़ा एक्शन, जावेद खान की 2 राइस मिलें होंगी नीलाम

Edited By Manisha rana, Updated: 27 May, 2026 10:19 AM

major action in rice scam javed khan s two rice mills to be auctioned

चावल घोटाले में अब प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नामजद राइस मिल संचालक जावेद खान की 2 राइस मिलों की नीलामी का फैसला लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने पहले ही दोनों मिलों को कुर्क कर लिया था और अब सरकारी राशि की रिकवरी के लिए...

यमुनानगर : चावल घोटाले में अब प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नामजद राइस मिल संचालक जावेद खान की 2 राइस मिलों की नीलामी का फैसला लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने पहले ही दोनों मिलों को कुर्क कर लिया था और अब सरकारी राशि की रिकवरी के लिए 3 जून को नीलामी प्रक्रिया करवाई जाएगी। विभाग ने भूमि सहित चल-अचल संपत्ति का 1.79 करोड़ रुपए रिजर्व प्राइस निर्धारित किया है।

जानकारी अनुसार राइस मिल संचालक की कुल 39.4 कनाल जमीन विभाग के पास बंधक है। इनमें से 14 कनाल 10 मरले भूमि पर दोनों राइस मिलें स्थापित हैं। नीलामी प्रक्रिया में न्यू किसान राइस मिल की 7 कनाल भूमि और किसान राइस मिल की 7 कनाल 10 मरले भूमि शामिल होगी। इसके अलावा शैड, ड्रायर, मशीनरी और अन्य चल-अचल संपत्ति भी नीलाम की जाएगी। दोनों मिलें करीब 39 कनाल 4 मरले भूमि पर बनी हुई हैं। फिलहाल विभाग ने उसी 14 कनाल 10 मरले भूमि पर कब्जा लिया है जहां मशीनरी स्थापित है। विभागीय अधिकारियों अनुसार मिल मालिक जावेद खान ने करीब 6,629 क्विंटल चावल सरकारी एजैंसियों को जमा नहीं करवाया। विभाग के आकलन अनुसार इस चावल की बाजार कीमत लगभग 2.96 करोड़ रुपए बनती है। जांच दौरान यह भी सामने आया कि मिल में भारी मात्रा में चावल कम पाया गया था।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विभु गोयल ने बताया कि अक्तूबर 2025 में थाना सदर जगाधरी में जावेद खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। गांव पोंटी स्थित न्यू किसान राइस मिल को खरीफ वर्ष 2024-25 में विभाग की ओर से 1,19,735 धान के कट्टे यानी 44,900.625 क्विंटल धान दिया गया था। इसके बदले मिल को 30,083.42 क्विंटल चावल एफ.सी.आई. को जमा करवाना था लेकिन 30 सितम्बर तक केवल 23,490 क्विंटल चावल ही जमा करवाया गया और 6,629.94 क्विंटल चावल बकाया रह गया। 16 सितम्बर को विभागीय टीम द्वारा जांच किए जाने पर 6,593.42 क्विंटल चावल कम पाया गया। उधर, हैफेड की ओर से भी अलग मामला दर्ज करवाया गया। हैफेड अनुसार किसान राइस मिल पर 9,994.66 क्विंटल चावल बकाया जिसकी कीमत करीब 4.57 करोड़ रुपए आंकी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!