दुकानदार से पैसे मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2020 01:25 PM

two accused seeking money from shopkeeper arrested

करीब 6 महीने पहले एक दुकानदार से पैसे मांगने के 2 आरोपी शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रदीप उर्फ रावण तथा एकता नगर जींद निवासी पवन उर्फ पुनीत को सी.आई.ए. टीम ने प्रोडक्शन वारंट.....

जींद (ब्यूरो) : करीब 6 महीने पहले एक दुकानदार से पैसे मांगने के 2 आरोपी शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रदीप उर्फ रावण तथा एकता नगर जींद निवासी पवन उर्फ पुनीत को सी.आई.ए. टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश पर 5 दिन के रिमांड पर लिया हुआ है और पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि जवाहर नगर निवासी राजकुमार ने 8 अगस्त 2019 को सिटी पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि वह पटियाला चौक पर पंवार इलैक्ट्रिक सी.डी. के नाम से दुकान चलाता है।

दोपहर को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल के माध्यम से एक युवक ने रुपए मांगे और न देने पर जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। उसके कुछ ही देर बाद उसकी दुकान के बाहर हवाई फायर हुआ। जब वह बाहर निकला तो 2 युवक भागते हुए दिखे, तभी उन दोनों युवकों में से एक के हाथ से पिस्तौल नीचे गिर गया और वह पिस्तौल को वहीं छोड़ गए।

जांच अधिकारी ए.एस.आई. प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रदीप उर्फ रावण तथा एकता नगर जींद निवासी पवन उर्फ पुनीत को सी.आई.ए. टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया हुआ है और पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!