किशोरी से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में काजी समेत तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2026 09:27 AM

three accused including a qazi arrested from bihar

फरीदाबाद महिला थाना सेंट्रल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इन पर एक किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए वसूलने का आरोप है।

फरीदाबाद: फरीदाबाद महिला थाना सेंट्रल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इन पर एक किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए वसूलने का आरोप है। 

पीड़िता की पहचान 2019 में बिहार यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर निवासी कमर राजा से हुई थी, जिसने विश्वास जीतकर उससे संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। जून 2026 में यह मोबाइल उसके दो परिचितों, मोहम्मद शहनवाज और सादमान के हाथ लग गया। उन्होंने पीड़िता को ब्लैकमेल कर पैसे मांगे और कुछ वीडियो वायरल कर दिए। 6 जून की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!