नाबालिग लड़की को अगवा करके गैंगरेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 22 Jan, 2021 07:27 PM

two accused of gang raping a minor girl arrested

पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर तथा उसके साथ गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई हरबीर सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को मध्य प्रदेश के रहने वाले राज मिस्त्री ने पुलिस को दो...

हथीन (ब्यूरो): पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर तथा उसके साथ गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई हरबीर सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को मध्य प्रदेश के रहने वाले राज मिस्त्री ने पुलिस को दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी।

शिकायत में बताया कि आरोपी उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गए। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता को उसी दिन बरामद कर लिया था। इसके बाद पीड़िता के बयान अदालत में कराए गए तथा मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की पहचान गांव बजौता जिला अलीगढ़ निवासी आकाश व टेकचंद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया, रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को गांव बजौता जिला अलीगढ़ से बरामद किया गया। आरोपियों को आज पेश अदालत किया गया। अदालत ने आरोपियों को बंद कारागार के आदेश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!