Edited By Shivam, Updated: 22 Aug, 2019 10:45 PM
हरियाणा के करनाल जिले में तुगलकी फरमान सुनाए जाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सीएम सिटी करनाल के दनियालपुर गांव में पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए एक महिला व युवक को गांव भर में जूतों की माला का मुंह पर कालिख पोतकर घुमवाया। दोनों को...
करनाल (केसी आर्या): हरियाणा के करनाल जिले में तुगलकी फरमान सुनाए जाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सीएम सिटी करनाल के दनियालपुर गांव में पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए एक महिला व युवक को गांव भर में जूतों की माला का मुंह पर कालिख पोतकर घुमवाया। दोनों को काफी जलील भी किया गया, उनके साथ मारपीट और गाली गलौज भी किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। महिला व युवक के बीच अवैध संबंध होना बताया जा रहा है।
इस मामले में पूरे गांव में इस तुगलकी फरमान का विरोधाभास देखने को मिला, वहीं महिला परिवार का पक्ष इसके फेवर में है। उनका कहना है कि लड़का लड़की के बीच अवैध संबंध था, उसके चलते जो कुछ किया गया वह सही है। वहीं लड़के के पिता और चाचा ने कहा कि उनके परिवार को जान का खतरा है, जिसके चलते लड़के को गांव से बाहर निकाल दिया गया है।
दूसरी ओर जानकारी मिली है कि महिला व युवक अवैध संबंध के चलते वे 15 दिन पहले घर से भाग गए थे। बुधवार को वे करनाल में पकड़े गए, जिसके बाद उन्हें गांव ले आया गया। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान लोगों ने उनकी वीडियो भी बनाई, जिसमें कुछ युवक उनसे मारपीट करते नजर आ रहे हैं। अब लड़के पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत दी है। सदर थाना एसएचओ बलजीत का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है, मामले में कार्रवाई जारी है।