दर्दनाक हादसा; इलेक्ट्रिकल गोदाम में भीषण आग लगने से युवती की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 May, 2026 01:55 PM

tragic accident a young woman died tragically in a warehouse fire causing pani

हरियाणा के यमुनानगर के शास्त्री कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रिकल शॉप के गोदाम में भंयकर

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) :  हरियाणा के यमुनानगर के शास्त्री कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रिकल शॉप के गोदाम में भंयकर आग लग गई। इस हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार शास्त्री कॉलोनी में रमा इंटरप्राइजेज नाम से होलसेल की दुकान का गोदाम था। यहां अचानक आग लग गई जिसके बाद फायर ब्रिगेडऔर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंच कर आज को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान बाकी स्टाफ तो निकल गया लेकिन एक युवती अंदर ही फंसी रह गई। 

बता दें कि आग इतनी तेज थी कि अंदर जाकर उसे बाहर निकलना संभव नहीं था। बाहर निकलने का और कोई रास्ता भी नहीं था, जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और जब तक आग को काबू पाकर अंदर फंसी युवती को बाहर निकाला गया युवती गंभीर हालत में  बेहोशी की हालत में थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

PunjabKesari

यमुनानगर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह और फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने बताया कि  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, आग बहुत तेजी से लगी हुई थी और युवती अंदर फसी हुई थी। आग पर काबू पाने के बाद जब लड़की को बाहर निकाला गया तो वह बेहोशी की हालत में थी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमीदा की रहने वाली शालिनी नामक यह लड़की 1 साल से यहां काम करती थी।
 
गोदाम में आग किन कारणों से लगी यह तो अभी तक पता नहीं चल सका, लेकिन आग लगने से जहां एक युवती की मौत हुई, वहीं लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        


  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!