Edited By Mohammad Kumail, Updated: 18 Sep, 2023 07:59 PM

148b पर नांगल चौधरी के समीप बने टोल टैक्स का विवादों से पुराना नाता जुड़ा है। कई बार यहां लड़ाई झगड़े की खबरें आ चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात सामने आया जब जनता सरकार मोर्चा के सदस्य देवेंद्र बल्हारा अपने साथियों के साथ टोल से गुजरे तो आपसी...
नारनौल (भालेंद्र यादव) : 148b पर नांगल चौधरी के समीप बने टोल टैक्स का विवादों से पुराना नाता जुड़ा है। कई बार यहां लड़ाई झगड़े की खबरें आ चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात सामने आया जब जनता सरकार मोर्चा के सदस्य देवेंद्र बल्हारा अपने साथियों के साथ टोल से गुजरे तो आपसी कहासुनी हो गई और उसी दौरान आपस में मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसकी सूचना बल्हारा ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी और रात से ही जनता सरकार मोर्चा के सदस्य टोल पर एकत्रित होने शुरू हो गए। सैकड़ों की संख्या में जनता सरकार मोर्चा के सदस्य टोल पर पहुंचे और टोल को फ्री करवा वहां पर धरना शुरू कर दिया और तकरीबन 18 घंटे तक टोल को फ्री रखा गया। भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। तकरीबन 18 घंटे के बाद एसडीएम मनोज कुमार व डीएसपी रणवीर सिंह धरना दे रहे लोगों को समझने में कामयाब रहे और धरना समाप्त करवाया।
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
जनता सरकार मोर्चा के सदस्यों ने टोल कर्मियों के खिलाफ उनके साथ मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 12 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है और डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा तकरीबन 30 लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। जिसमें उन्होंने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। दोषियों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं मौके पर पहुंचे एसडीम मनोज कुमार ने कहा कि रात को किसी बात को लेकर टोल कर्मचारियों व जनता सरकार मोर्चा के सदस्यों के बीच आपसी लड़ाई झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर इन लोगों ने अपनी मांगे मनवाने के लिए यहां धरना दिया था और इनकी जायज मांगों के आधार पर इन्हें समझा कर धरना समाप्त करवा दिया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले की सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)